ऋषिकेश- एनडीए से द्रौपदी मुर्मू को महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर की गई विशेष गंगा आरती व हवन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को महिला उम्मीदवार राष्ट्रपति बनाए जाने पर विशेष गंगा आरती की। इस विशेष अवसर पर विशेष प्रार्थना पूजा व कामना की गई कि ईश्वर व गंगा माँ द्रौपदी मुर्मू को शक्ति दें और स्वस्थ रखें। इसके साथ ही महिला साधकों ने हवन कर आहुतियां दी। इस मौके पर सुशीला सेमवाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत में समृद्धि लौटेगी। बहुत प्रगति होगी और लोगों के मुद्दों को हल किया जाएगा। द्रौपदी मुर्मू को महिला राष्ट्रपति कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं देश को मिली। कहा कि सरकार ने आदिवासी महिला का चयन कर के भाजपा के नारे “सबका साथ सबका विश्वास” को सिद्ध कर दिया है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता भगवती रतूड़ी ने कहा संवैधानिक प्रमुख के रूप में वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी।
ट्रस्टी के हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा की द्रोपदी मुर्मू का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। पहाड़ से पलायन रोकने और महिलाओं युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम करने की नीति बनाएगी आपके नेतृत्व में भारत में समृद्धि लौटेगी। गंगा आरती में मुख्य रूप से आचार्य अभिनव पोखरियाल, डायरेक्टर नमामि गंगे स्पिरिचुअल दिल्ली से आनन्द गुप्ता, रीताज, प्रमिला, गायत्री, वंदना आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News