ऋषिकेश- राधा रतूड़ी बन सकती है उत्तराखंड की मुख्य सचिव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी उत्तराखंड की मुख्य सचिव बन सकती हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को NOC भी भेज दी है। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय या रक्षा सचिव की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं अगर आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी की नियुक्ति बतौर सचिव होती है तो वह प्रदेश की महिला आईएएस ऑफिसर होंगी। अभी वह एसीएस सीएम, गृह और तमाम अन्य जिम्मेदारियों को संभाले हुए हैं। राधा रतूड़ी साल 1988 बैच की आईएएस हैं। उनका रिटायरमेंट 6 मार्च 2024 को है। इसके अलावा आईएएस आनंद वर्धन का नाम भी मुख्य संचिव की रेस में हैं। वह सरकारी कामकाज का लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने कई बड़े विभागों में सेवा दी है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन मुख्य सचिव बनता है। पिछली नियुक्ति से पहले भी आईएएस राधा रतूड़ी का नाम चर्चाओं में था लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सुखबीर सिंह संधु को चुना था। लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के बाद डॉ. एसएस संधू उत्तराखंड में मुख्य सचिव का पद मिलने के बाद प्रदेश में आए थे। अब एक बार फिर उनकी तरफ से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर इच्छा जाहिर करने की बात कही गई थी और इसी के बाद राज्य ने उन्हें उसके लिए एनओसी दे दी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News