ऋषिकेश- आगामी नीलकंठ कावड़ यात्रा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने व्यवस्थाओ का लिया जायजा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोरोना महामारी के चलते विगत 02 वर्षों से कांवड़ मेला नहीं हुआ है। जिसके चलते इस वर्ष कांवड़ मेले में अधिक शिवभक्तों की आने की पूर्ण सम्भावना है।

इसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी यशवन्त सिंह चौहान ने कांवड़ मेला-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कांवड़ मेला क्षेत्र गरूड़चट्टी, बाखाला तिराहा, पीपलकोटी, जिला पंचायत पार्किग, लक्ष्मण झूला टैक्सी यूनियन पार्किंग, नीलकंठ मन्दिर परिसर आदि क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित चलाने जिला पंचायत से समन्यव स्थापित कर पार्किग हेतु नई पार्किग व्यवस्था बनाने, पैदल यात्रियों के लिये पानी की व्यवस्था करने व पार्वति मन्दिर से नीलकण्ठ मन्दिर परिसर तक पैदल ढलान वाले रास्ते पर बीच-बीच में लकड़ी के बैरियर लगाने हेतु प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया। इसके बाद उन्होंने श्री नीलकण्ठ महादेव के दर्शन किये।
