ऋषिकेश- केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- केंद्रीय ग्रामीणकेंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के उत्तराखंड आगमन पर देहरादून एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं उत्तराखंडी लोक कलाकारों ने उत्तराखंडी वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य कर मंत्री का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल , टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण , नरेंद्र नेगी, अवतार सिंह रावत आदि मौजूद थे।
