ऋषिकेश- उत्तराखंड में अगस्त में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- अग्निपथ योजना के माध्यम से एक बार फिर सेना भर्ती शुरू होने वाली है। योजना के तहत यूपी और उत्तराखंड में भर्ती रैली होगी इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अगस्त माह से रैली शुरू हो जाएगी। अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति दी जाएगी। जिन भर्तियों के मेडिकल हुए हैं और उनके डिस्पैच लेटर जारी नहीं हुए हैं, वे भर्ती भी अग्निपथ स्कीम से होंगी। इस स्कीम के तहत लड़के एवं लड़कियों, दोनों को ही तीनों सेनाओं में भर्ती का मौका मिलेगा। साथ ही गृह मंत्रालय ने इस योजना में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को असम राइफल्स और अन्य सशस्त्र बलों में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदक की आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए 10 वीं से लेकर 12 वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। पहली भर्ती में देशभर से 40 हजार युवाओं को बतौर अग्निवीर सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। चयनित युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। चार साल पूरे होने पर अग्निवीरों को स्थायी होने के लिए स्वेच्छा से आवेदन करने का अवसर मिलेगा। योग्यता व आवश्यकता के आधार पर 25 प्रतिशत तक अग्निवीर स्थायी होंगे। पहला बैच अगले साल 01 जनवरी 2023 में भर्ती होगा। जुलाई 2023 में पहला बैच सेवा में आ जाएगा। चयन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा आप भी तैयारी शुरू कर दें। अगस्त में सेना भर्ती शुरू होने वाली है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News