ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 04 व्यक्तियों का किया गया चालान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- पुलिस महानिदेशक के आदेश अनुसार समस्त उत्तराखंड राज्य में चलाए जा रहे मिशन मर्यादा विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व मैं गंगा के किनारे घाटो तथा चेकिंग पॉइंट बैरियर पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त व चेकिंग कर निगरानी की जा रही है। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान राधेश्याम घाट पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार व्यक्तियों में नितिन पुत्र होशीयार सिंह निवासी राधाविहार मंडोली शाहदरा दिल्ली, विष्णु पुत्र वेदप्रकाश निवासी नंदनगरी रोहतश नगर शाहदरा दिल्ली, अजयकुमार पुत्र अनिलकुमार निवासी मीत नगर सहादरा दिल्ली, गोविन्द पुत्र मुन्नालाल निवासी प्रतापनगर सहादरा दिल्ली शामिल है।
पुलिस टीम में
फायर चालक दीपक, कांस्टेबल सुवर्द्धन,
गोताखोर भवानन्द शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News