ऋषिकेश- फूटकर सब्जी मे आंधी से गिरी दीवार,5 घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- तेज अंधड़ तूफान में ऋषिकेश स्थित छोटी सब्जी मंडी में एक निर्माणाधीन भवन की दीवार भरभरा कर गिर गई जिसमें 5 लोग घायल हो गए।
दीवार के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी फैल गई आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम अचानक तेज अंधड़ में जीवनी माई रोड पर छोटी सब्जी मंडी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। मंडी में सब्जी की खरीदारी को आए पांच लोग दीवार की चपेट में आकर घायल हो गए। अफरातफरी के बीच आसपास के लोगों ने घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। फिलहाल किसी भी घायल की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, जोकि घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News