ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 21 नये मरीज मिले, 2 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड के सात जिलों में 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में नौ, उत्तरकाशी में तीन, नैनीताल में तीन, ऊधमसिंह नगर में दो, रुद्रप्रयाग में दो, हरिद्वार व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। दो संक्रमित ठीक हुए है। इन्हें मिलाकर अब तक 89293 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घट रही है। इससे सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
वर्तमान में नौ जिलों में 127 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News