ऋषिकेश- गंगा स्नान के पर्व को निर्विघ्न सपन्न कराने को ऋषिकेश पुलिस ने कमर कसी, ट्रैफिक को संभालने के लिये बनाया प्लान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- गंगा दशहरा स्नान होने के कारण पूर्ण संभावना है कि अत्यधिक संख्या में तीर्थ यात्रियों सहित स्थानीय लोगों द्वारा गंगा स्नान किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की ओर से निम्न प्रकार से यातायात को संचालित किया जाएगा। गुरुवार को नगर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। चंद्रभागा पुल से जयराम आश्रम चौराहे तक ऑटो विक्रम को जीरो जोन घोषित किया गया है। हरिद्वार से आने वाले वाहनों को श्यामपुर चौकी से डायवर्ट कर नटराज चौक होते हुए मुनि की रेती भेजा जाएगा। देहरादून से आने वाले वाहनों को नटराज चौक से मुनि की रेती की ओर भेजा जाएगा। दून तिराहे से जीजीआईसी तिराहे तक वन्य प्लान पूर्ववत लागू रहेगा। घाट चौक से अंबेडकर चौक तक भी वनवे प्लान लागू रहेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने के कारण ऑटो विक्रम ओ को श्यामपुर चौकी से बाईपास रोड भेजा जाएगा। इस तरह से गंगा दशहरा पर्व को संपन्न करने के लिए प्रत्येक चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। गंगा स्नान करने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान को लागू किया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News