ऋषिकेश- नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला ने कूड़ा फैलाने पर 12 चालानों से वसूला 29 सौ रूपए का राजस्व

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- चार धाम यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और कूड़ा फैलाने के विरूद्ध रेहड़ियों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 12 चालानों से कुल 29 सौ रुपए का राजस्व वसूला गया। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और ईओ तनवीर मारवाह के आदेशानुसार वर्क एजेंट जितेंद्र सजवाण के नेतृत्व में पालिका की क्यूआरटी(क्विक रिस्पांस टीम) खाराश्रोत आस्था पथ में पहुंची। यहां रेहड़ियों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने और आस्था पथ में कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अचानक हुई छापेमारी की कार्रवाई को देख यहां रेहड़ी विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान क्यूआरटी ने 12 चालान किए, जिनसे कुल 29 सौ रूपए का राजस्व वसूला गया। इस दौरान क्यूआरटी ने रेहड़ी विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और कूड़ा न फैलाने की अपील भी की। छापेमारी अभियान में ज्योति पसपोला, मनोज, प्रमोद, सतेंद्र आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News