ऋषिकेश- राधा रतूड़ी को मिली राजस्व परिषद के अध्यक्ष की जिमेंदारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को उनके वर्तमान जिम्मेंदारियों के अलावा राजस्व परिषद के अध्यक्ष का भी अतिरिक्त दायित्व दिया गया है । गुरुवार को सचिव शैलेश बगोली की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। इससे पूर्व राजस्व परिषद की जिम्मेदारी पूर्व मुख्य सचिव ओमप्रकाश के पास थी। उनकी सेवानिवृति के बाद शासन ने राधा रतूड़ी को राजस्व परिषद की जिम्मेदारी दी है। गौरतलब है कि इस कुर्सी को नौकरशाही के पुर्नवास के तौर पर भी देखा जाता है। इसकी वजह है कि इस पद पर केवर मुख्य सचिव स्तर का नौकरशाह ही काम कर सकता है। पूर्व में भी कई नौकरशाहों को एडजस्ट करने के लिए ये तरीका इस्तेमाल में लाया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News