ऋषिकेश- विजय कुमार पोरवाल की आंखें करेंगी दो अंधेरी जिंदगी को रोशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ तीर्थ नगरी में नेत्रदान करने वालों की सूची में आज विजय कुमार पोरवाल का नाम भी जुड़ गया है। नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि बीते शनिवार को बंगाली मंदिर मार्ग निवासी विजय कुमार पोरवाल का निधन हो गया था। जिस पर उनके भाई पुरुषोत्तम पोरवाल ने नेत्रदान का निर्णय लेकर नारंग को सूचित किया। नारंग ने अपने सहयोगी अनिल कक्कड़ के साथ एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान रेस्क्यू टीम को उनके निवास पर भेजा, जहां टीम ने दोनों कोर्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। इससे पूर्व भी इसी सप्ताह प्रिंस मनचंदा की प्रेरणा पर पूनम लूथरा तथा गुलशन नारंग की प्रेरणा पर सुखविंदर कौर के परिजनों द्वारा नेत्रदान कराया गया था। नेत्रदान के इस कार्य पर राकेश रावल, मनमोहन भोला, अशोक आर्य, बिंदिया भाटिया, सुरेंद्र कथुरिया, प्रदीप बॉबी ने परिजनों का आभार व्यक्त किया। नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामचरण चावला के अनुसार मिशन का 233 वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News