ऋषिकेश- चार धाम यात्रा के फर्जी रजिस्ट्रेशन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली ट्रैवल एजेंसी पर मुकदमा पंजीकृत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा में कुछ ट्रैवल एजेंसी द्वारा यात्रियों का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर धोखाधड़ी करनेकी शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद टिहरी में पुलिस चौकी भद्रकाली व पुलिस चौकी व्यासी पर यात्रियों के रजिस्ट्रेशन चेक करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त दोनों पुलिस चौकियों पर इस प्रकार की धोखाधड़ी रोकने हेतु थाना मुनिकीरेती पुलिस व एसटीआरएफ कि टीम गठित की गई। जिसके क्रम में आज हरपाल पदेरिया निवासी राजकोट गुजरात अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ केदारनाथ दर्शन हेतु जा रहे थे। जिनको पुलिस चौकी व्यासी पर रोक कर उनका रजिस्ट्रेशन चेक किया गया तो पुलिस द्वारा उनका रजिस्ट्रेशन का बारकोड चेक करने पर ज्ञात हुआ कि उनका केदारनाथ हेतु रजिस्ट्रेशन 6 जून को है। जबकि सारांश ट्रैवल एजेंसी देहरादून द्वारा उनका फर्जी तरीके से 30 मई का रजिस्ट्रेशन तैयार किया गया है। सारांश ट्रैवल एजेंसी देहरादून के विरुद्ध तहरीर दी गई है जिस पर थाना मुनीकीरेती द्वारा उक्त सारांश ट्रैवल एजेंसी देहरादून के विरुद्ध धारा 420 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News