ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला पुलिस ने किया गंभीर मामले के आरोपी को गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -बीते 30 मार्च को वादी रेशमा चौधरी पुत्री किशन चौधरी निवासी किरमोला थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज छेड़खानी तथा बलात्कार करने के संबंध में थाना लक्ष्मणझूला पर अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद पौड़ी द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा आज नामजद अभियुक्त किशन चौधरी पुत्र स्वर्गीय पृथ्वी चंद्र निवासी ग्राम किरमोला थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी को क्वालिटी स्टोर नजीबाबाद चौक कोटद्वार के पास से समय प्रातः 8:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी सकलानी,
हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु नीरज कुमार, कांस्टेबल मेजर सिंह शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News