ऋषिकेश- राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में हाइपरटेंशन दिवस पर चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल में हाइपरटेंशन दिवस पर एम्स की डॉक्टर टीम ने विद्यालय के प्राचार्य/शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा कार्यालय कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि शिक्षक यदि अस्वस्थ हैं तो शिक्षण कार्य प्रभावित होता है जिससे स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना करना बेमानी होगी। शिक्षको की अस्वस्थता स्वस्थ राष्ट्र में अवरोध उत्पन्न करती है। एम्स के डाक्टरों ने सभी अस्वस्थ शिक्षकों/शिक्षिकाओं तथा कार्यालय कर्मियों को स्वस्थ रहने के गुर बताए। टीम का नेतृत्व डॉ. निसर्ग अरविंदन तथा टीम में डा. साई हुंडवी, डॉ. रुपसा, डा. दर्शना तथा विद्यालय के श्याम सुन्दर रयाल, डॉ. सीपी घिल्डियाल, डॉ. संजय ध्यानी, आरपी.नोटियाल, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, एचएस राणा, रमाशंकर विश्वकर्मा, अनुज कुमार, रेखा बिष्ट, रश्मि सजवान, ज्योति किरण लोहनी, मोनिका रोतेला, मो. मुद्दास्सिर, डॉ.आभा भट्ट, शकुंतला नैथानी, दिवाकर नैथानी, विनोद पंवार, मनोज शर्मा , दिलवर सिंह नेगी, राजेश नेगी आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News