ऋषिकेश-उत्तराखंड ने आज कोरोना के 13 मरीज मिले, 2 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। 117 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 926 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 906 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।तीन जिलों में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 11, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। 24 घंटे के भीतर दो मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88986 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। आठ जिलों में 117 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। बागेश्वर, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.7 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.41 प्रतिशत दर्ज की गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News