ऋषिकेश- विश्व जैव संरक्षण दिवस पर पर्यावरण जागरूकता अभियान और विचार गोष्ठी का आयोजन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- विश्व जैव संरक्षण दिवस पर निर्मल बाग स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पशुलोक मे पर्यावरण जागरूकता अभियान और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संयोजक हेमंत गुप्ता ने पर्यावरण को बचाने के लिए एवं पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने कहा हमें सभी जीवों को लुप्त होने से बचाना है। इसके लिए गर्मी में उनके भोजन पानी और छायादार निवास की व्यवस्था में सहयोग करना है। क्योंकि सभी जीव हमारी पारिस्थितिकी तंत्र के अभिन्न अंग हैं। उनके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसके लिए उन्होंने पॉलिथीन और प्लास्टिक के रैपर को फेंकने का विकल्प के रूप में इकोब्रिक बनाने की विधि का प्रदर्शन भी किया। ईको ब्रिक बनाने से कचरा पृथक्करन में कैसे मदद मिलती है, और ईको ब्रिक से किस प्रकार पार्क, नहरों के घाटों, अन्य स्थानों पर पेड़ों के चबूतरे, बैठने की बेंच आदि बनाए जा सकते हैं भी बताया। इससे शहरों के आसपास पॉलिथीन को फैलने से रोका जा सकता है। प्रभारी प्रधानाचार्या मीना लखेड़ा ने पृथ्वी पर पॉलिथीन न फैले इसके लिए घर-घर में इको ब्रिक बने और यह कार्य जन-जन के द्वारा हर घर-घर में होना चाहिए। इसके लिए विद्यार्थियों से आग्रह किया।
अंत में हेमन्त गुप्ता ने सभी बच्चो को अपने स्तर पर इको ब्रिक बनाने और प्रयावरण को किसी भी प्रकार प्रदूषित न करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र ध्यानी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अनूप जोशी, नरेंद्र बिष्ट, नीति, चंद्रपाल, अध्यापकगण भुवन फुलारा, पर्यावरणविद उपस्थित रहे।
