ऋषिकेश- तीर्थ नगरी में आयोजित दो दिवसीय संगीत समारोह में कैलाश खेर देंगे संगीत की प्रस्तुति

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ आगामी 14 और 15 मई को मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान और बी परमार्थ में इस बार ऋषिकेश संगीत समारोह आयोजित होने जा रहा है।
मुनीकीरेती स्थित गंगा रिसोर्ट में प्रेस वार्ता मैं जानकारी देते हुए ऋषिकेश म्यूजिक फेस्टिवल के आयोजक सचिव वेदांश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। उत्सव में संगीत जगत की प्रसिद्ध हस्तियां कैलाश खेर, रुद्र वीणा वादक बहाउद्दीन डागर, बाबा कुटानी, इंडियन जैम प्रोजेक्ट, सूर्य गायत्री सहित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए प्रवेश निशुल्क होगा और यह सभी के लिए खुला है। समारोह के दौरान “हेरिटेज वाक्” भी आयोजित होगा। उम्मीद जताई जा रही है की ऋषिकेश योग फेस्टिवल के बाद ऋषिकेश म्यूजिक फेस्टिवल 2022 आयोजित होने पर यह गंगा किनारे का यह शहर एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रभाव छोड़ने पर कामयाब होगा।
बाबा कुटानी ने बताया वे वैली ऑफ़ आर्टिस्ट पर काम कर रहे हैं। उरगम वैली में कलाकारों को तैयार करेंगे जिससे वादियों में संगीत की गूंज गूंजेगी तो एक अलग ही कलाकार दुनिया के सामने आएगा। उनको तराशने का काम इस वैली में होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान बाबा कुटानी, वेदांश पांडेय (सचिव महोत्सव के), मनीष डिमरी, अध्यक्ष गंगा सभा, डॉक्टर अमृत राज, इटली से आये हुए मार्को विटिनिको मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News