ऋषिकेश- लक्ष्मण झूला पुलिस ने गंगा किनारे नशा करके हुड़दंग करने वाले सात पर्यटकों को किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिबंधित गंगा तटों और घाटों पर नहाना वर्जित है। गंगा किनारे मांस मदिरा के सेवन पर भी कड़ी रोक लगाई गई है। इस संबंध में लगातार पर्यटकों को सोशल मीडिया और सूचना पट्ट के माध्यम से आगाह भी किया जा रहा है। फिर भी पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने गाजियाबाद दिल्ली रुद्रप्रयाग और देहरादून के सात पर्यटकों को गंगा किनारे नशा करके हुड़दंग करने के दौरान गिरफ्तार किया है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत लगातार पुलिस गश्त कर मां गंगा की पवित्रता को ठेस पहुंचाने वाले पर्यटकों की निगरानी कर रही है। गोवा बीच पर अलग-अलग राज्यों के सात पर्यटक नशे में गंगा किनारे हुड़दंग मचाते हुए पकड़े गए। जिनकी पहचान अविनाश पुत्र सत्यवीर निवासी दिल्ली, अमित कुमार पुत्र गणेश निवासी देहरादून, विकास सिंह पुत्र रणवीर निवासी रुद्रप्रयाग, आशु शर्मा पुत्र अनिल कुमार निवासी गाजियाबाद, नरेश पुत्र राजेंद्र निवासी दिल्ली, मुकुल पुत्र अजय निवासी गाजियाबाद, पंकज पुत्र तरसेम निवासी दिल्ली के रूप में की गई है। पुलिस ने सभी पर्यटकों को पहले फटकार लगाई उसके बाद चालान काट जुर्माना वसूल किया। भविष्य में दोबारा से इस प्रकार की हरकत नहीं करने का संकल्प भी दिलाया। यही नहीं दूसरे पर्यटकों को भी मां गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई। पर्यटकों को पकड़ने वाली टीम में वीरेंद्र कुमार, जल पुलिस कॉन्स्टेबल अनुराग और रोहित शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News