ऋषिकेश- नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में चलाएंगे स्वच्छता अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत,सुन्दर भारत के सिंद्धानों को लेकर नरेन्द्र मोदी विचार मंच कार्य कर रहा है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर 22 मई से 30 मई तक नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूरज ब्रम्हे के नेतृत्व में उतराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, बड़कोट, यमुनौत्री, उत्तरकांशी, गंगौत्री, गुप्तकांशी, केदारनाथ, बद्रीनाथ , रुद्रप्रयाग आदि स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। स्वच्छता अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मध्यप्रदेश से 25 पदाधिकारियों की टीम 20 मई को उतराखंड के लिए रवाना होगी। जिसमें सूरज ब्रम्हे, कविता साहू, चंद्रकला सोनी, राजेन्द्र सोनकर, ओमप्रकाश गुप्ता, चुन्नीवाद गुप्ता, मालती, ऊषा, बबिता, सरोज गुप्ता आदि पदाधिकारी पहुंच रहें हैं। अन्य प्रदेशों के पदाधिकारी भी इस पुण्य कार्य मे शामिल होने पहुँचेगें। उतराखंड के समस्त पदाधिकारी स्वच्छता अभियान में अपनी उपस्तिथि अनिवार्य रूप से देकर मोदी के सपनो के भारत को सुन्दर बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील करता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News