ऋषिकेश- श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया मातृ दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेस- श्रीपूर्णानन्द पब्लिक स्कूल मुनिकीरेती में मातृ दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने माता से प्रेम प्रदर्शित करने के लिए उनके लिए अपने अपने कक्षा में सुंदर सुंदर ग्रेटिंग कार्ड बनाया। ताकि सभी बच्चे अपने माता को सम्मान और प्यार के साथ ग्रेटिंग कार्ड देंगे। प्रधानाचार्या विधि गुप्ता ने बच्चों को मातृ दिवस के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा कि माता ही है जो अपने बच्चों की जिम्मेदारी सम्पूर्ण जीवन भर की लेती है। बच्चे के लिए माता का ममत्व,स्नेह और विश्वास जीवन भर मौजूद रहता है। इसी समय बच्चों ने माता की सम्मान और ममता के बारे में सुना और भाषण, नृत्य और श्लोक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए शालिनी शर्मा (कोर्डिनेटर), निशा रोका, मेघा कपूर, दीपिका कोठारी, ममता काला, शैलजा , दीपक, रवि, कमलेश आदि स्टाफ मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News