ऋषिकेश- सत्यनारायण मंदिर ऋषिकेश के पास पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया पर्यटन पुलिस चौकी का उद्वघाटन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं को अब पुलिस से भी सीधे सहायता मिलेगी। इसके लिए मित्र पुलिस का फर्ज निभा रही उत्तराखंड पुलिस ने अब चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के लिए “पर्यटक पुलिस चौकी” और “पुलिस पर्यटक केंद्रों”को खोला है।
शुक्रवार को थाना रायवाला में क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा चारधाम यात्र के श्रद्धालुओं की सहायता, मार्गदर्शन हेतु पर्यटक पुलिस चौकी का उद्वघाटन किया। वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद के सभी थानों में पुलिस द्वारा पर्यटकों की सहायता व मार्गदर्शन हेतु पुलिस पर्यटक केंद्रों को स्थापित करने हेतु आदेशित किया गया है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी, पुलिस पर्यटक केंद्र मे नियुक्त पुलिस बल, चारधाम यात्री भी उपस्थित थे। इस दौरान पर्यटक/श्रद्धालुओं से रिबन कटवाकर व फूलमाला पहना कर उनका विधिवत् स्वागत करते हुए उनकी चारधाम यात्रा सकुशल समपन्न होने हेतु शुभकामनायें दी और चारधाम यात्रा हेतु रवाना किया। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा पुलिस केंद्रों पर नियुक्त पुलिस बल को सैनिटाइजर, मास्क, चार धाम यात्रा का रूट मैप वह पर्यटकों की सहायता हेतु उचित दिशा निर्देश देते हुए नियुक्त किया गया है।

%d bloggers like this:
Breaking News