ऋषिकेश- केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ-अवसर पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियो को शुभकामनाए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देश-विदेश के आए तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ भगवान की कृपा जनमानस पर बनी रहे। इस मौके पर अग्रवाल ने भगवान वीरभद्र में दुग्धाभिषेक कर कैम्प आफिस में प्रसाद वितरित किया। गौरतलब है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को प्रात: 6:25 मिनट पर विधि-विधान से खुले। इस मौके 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने। सेना के मराठा रेजीमेन्ट के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों से केदारपुरी गुंजायमान रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से लोककल्याण हेतु पहला रूद्राभिषेक हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साक्षी बने। शनिवार को भकुंट भैरवनाथ जी की पूजा के पश्चात श्री केदारनाथ धाम की आरती शुरू होगी।
