ऋषिकेश- दीपक बाली बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने काशीपुर निवासी दीपक बाली को उत्तराखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व संगम बिहार दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने आज उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की है।
पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद अपने सकारात्मक रवैये से दीपक बाली खुद को प्रतिस्थापित करने में कामयाब रहे हैं। पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि दीपक बाली के अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड में पार्टी एक नया मुकाम हासिल करेगी। आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बाली ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने के प्रयास में जुट जायेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनहित की नीतियों का प्रचार-प्रसार जन जन तक करने में अभी से जुट जायेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बसंत कुमार एडवोकेट, शादाब आलम, यूनुस चौधरी, सुनीता टम्टा सतीश शर्मा, डिंपल सिंह, राजू मौर्य, नवीन पिरसाली, अजय जायसवाल, अजय जोशी, शिशुपाल सिंह रावत, जगतार सिंह बाजवा, सुनीता बाजवा, डीके बंसल आरती राणा समीर टिक्कू, अभीताभ सक्सेना, मोहम्मद फैसल, डॉक्टर हरेंद्र त्यागी, ओपी मिश्रा, गौरव दहिया, सहित कुमाऊं एवं गढ़वाल क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष पद पर दीपक बाली के नाम की घोषणा होते ही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद दीपक वाली जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाली के सफल राजनीतिक जीवन की कामना की और इच्छा जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी तेजी से आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड नवनिर्माण के सपने को अवश्य साकार करेंगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News