ऋषिकेश- कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पहली बार ऋषिकेश आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार तीर्थ नगरी आगमन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा ऋषिकेश के कार्यक्रम प्रभारी राजीव चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि 1 मई को सांय चार बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ऋषिकेश पहुँचेंगे। ऋषिकेश पहुंचने पर सबसे पहले वह प्रेस वार्ता करेंगे उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके साथ ही आगामी रणनीति पर चर्चा कर सुझाव लेंगे। कार्यक्रम संयोजक जयेन्द्र रमोला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष 28 अप्रेल से प्रदेश के दौरे में निकल पड़े हैं वह हर मुख्य पड़ाव पर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। करन माहरा का एक मई को ऋषिकेश महानगर में आगमन है और ऋषिकेश में वह कार्यकर्ताओं में उर्जा भरने का काम करेंगे। महानगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के ऋषिकेश आगमन पर नटराज चौक पर भव्य स्वागत किया जायेगा। उसके बाद जयश्री फार्म देहरादून मार्ग में प्रेस वार्ता और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें समस्त कांग्रेस जन शिरकत करेंगे।
बैठक में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, शैलेन्द्र बिष्ट, अरविन्द जैन, ललित मोहन मिश्रा, लल्लन राजभर, चन्दन सिंह पंवार, विमला रावत, पार्षद राधा रमोला, पार्षद शकुन्तला शर्मा, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद गुरविन्दर सिंह, पार्षद जगत सिंह नेगी, उमा ओबरॉय, परमेश्वर राजभर, नन्दकिशोर जाटव, वीरेंद्र सजवाण, रामकुमार भतालिये, योगेश शर्मा, अशोक शर्मा, राहुल रावत, सिंहराज पोसवाल, विकास केवट, सचिन , विजय कुमार, मनोज त्यागी, हिमांशु कश्यप, यश अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News