ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 11 नये मरीज मिले
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले कोरोना वायरस ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में आज 11 नए कोरोना मरीज मिले। कोरोना संक्रमण दर 1.41 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 2 महीने में सर्वाधिक है। इससे पहले 24 फरवरी को संक्रमण दर 1.60 प्रतिशत रही थी। फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 73 एक्टिव केस हैं। अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और टिहरी में कोई एक्टिव केस नहीं है। सोमवार को 1371 सैंपल की रिपोर्ट आई। 1371 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिनमें से 1194 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव है। 11 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून में सबसे ज्यादा आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले।
