ऋषिकेश- दून इंस्टिट्यूट में आयोजित रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त किया एकत्रित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- दून इंस्टेट्यूट श्यामपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लायंस क्लब व राजकीय चिकित्सालय द्वारा 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस रक्तदान शिविर में सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कूल के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में चेयरमैन केशव मोहन अग्रवाल, कैंपस डायरेक्टर संजय कुकसाल, प्रधानाध्यापिका डॉ. तनुजा पोखरियाल, प्रशासनिक अधिकारी शशांक गुप्ता, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. पारुल पुनेठा, दीपक अग्रवाल, अरविंन रैना, दिव्या पैन्यूली, रेणु बहुगुणा, लायंस क्लब के सदस्य, एम्स व सरकारी अस्पताल के कर्मचारी आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News