ऋषिकेश- उत्तराखंड भाजपा को मिलेगा जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- प्रदेश भाजपा के खेमे से अब तक की एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदलने की सुगबुगाहट भी नजर आने लगी है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी शनिवार को देहरादून पहुंच गए हैं। विधानसभा चुनाव के बाद लगातार भाजपा से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री को उपचुनाव लड़ना है, संगठन का इस पर भी लगातार मंथन चल रहा है। इस बीच संगठन में अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जो 23 सीटें भाजपा ने गंवाई हैं, उनकी समीक्षा रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिस पर अब वरिष्ठ नेता मंथन करेंगे। दूसरी ओर नई सरकार में दायित्व बांटने को लेकर भी इंतजार है। इस दिशा में जल्द ही कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कहीं भी पुष्टि नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए इस दौरान वह केंद्रीय नेतृत्व से भी मुलाकात की। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी शनिवार को दून पहुंच गए और यहां इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक कर सकते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News