ऋषिकेश-कोतवाली पुलिस ने किया चोरी की गई स्कूटी के साथ चोर किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली में अनीता पत्नी रविंद्र कुमार जुनेजा निवासी कुँए वाली गली बनखंडी ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि उनकी स्कूटी को उनके घर के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गई। पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम गठित गई। जिसके द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर आशुतोष नगर तिराहे के पास से एक अभियुक्त अमित पुत्र महिपाल निवासी कुवे वाली गली बनखंडी ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। चोरी का माल बरामद होने पर अमित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ करने पर अमित ने बताया गया कि मेरे पास कोई कामकाज नहीं है मैं नशा करने का आदी हूं तथा अपना नशा एवं अन्य शौक पूरे करने के लिए मैंने स्कूटी चोरी करने का प्लान बनाया। 2 अप्रैल को मैंने स्कूटी चोरी कर जंगलात बैरियर के पास जंगल में छिपा दी थी। जिसको आज मैं बेचने के लिए वहां से उठाकर बस अड्डे की ओर जा रहा था कि पकड़ लिया गया।

%d bloggers like this:
Breaking News