ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा में छात्रों को दिए परीक्षा के दौरान तनाव से निपटने के टिप्स

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- डीएसबी इंटर कॉलेज गुमानीवाला में प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पर चर्चा में छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव से निपटने के सुपर टिप्स दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार की चर्चाओं से छात्र आत्मनिर्भरता के साथ परीक्षा में निसंकोच होकर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अध्ययन करते हैं और उसमें सफल भी होते हैं। अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह सराहनीय पहल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को “परीक्षा पे चर्चा” में विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव से निपटने के सुपर टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा को त्योहारों के रूप में लेना चाहिए। मोदी ने आगे कहा ‘‘आप इतने घबराए हुए क्यों हैं? आप पहली बार परीक्षा नहीं देंगे। अब आप आखिरी पड़ाव के करीब बढ़ रहे हैं। आपने पूरा समुद्र पार कर लिया है अब किनारे के पास आकर आपको डूबने का डर है जो नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन आयोजित परीक्षा पर परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान डीएसबी इंटर कॉलेज गुमानीवाला में अनेक अभिभावक एवं छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, प्रधानाचार्य शिव सहगल, पार्षद विपिन पतं, पार्षद वीरेंद्र रमोला, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत, रविंद्र राणा, प्रधान चमन पोखरियाल, अवनी चौहान आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News