ऋषिकेश- केंद्र की मोदी सरकार ने देश की 77 करोड़ जनता को ‘एक देश – एक राशन कार्ड’ से जोड़ा

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली- केंद्र की मोदी सरकार ने राशन कार्ड धारकों को बड़ी सुविधा देने का फैसला किया है। सरकार ने संसद में बताया कि राशन की सुविधा लेने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना आवश्यक नहीं है। मामले पर जानकारी देते हुए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में बताया कि अब राशन कार्ड होल्डर को राशन की सुविधा लेने के लिए राशन कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं है। वह केवल राशन कार्ड नंबर दिखाकर ही राशन ले सकते हैं। इसके लिए लोगों को वह जहां भी रहते हैं वहां के करीब राशन की दुकान पर जाकर राशन नंबर और आधार नंबर बताना होगा। इसके बाद उन्हें आसानी से राशन मिल जाएगा। पीयूष गोयल ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिए 77 करोड़ लोगों को जोड़ा गया गया है। इसमें राशन कार्ड यूज करने वाली कुल संख्या का 96.8 प्रतिशत शामिल है, इसमें 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को शामिल किया गया है। अगर किसी व्यक्ति का राशन कार्ड उसके गृह राज्य में है और वह अपने परिवार के साथ नौकरी के कारण किसी और शहर में रहता है तो वह अपने राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड की जानकारी देकर किसी भी राशन की दुकान से राशन ले सकता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News