ऋषिकेश- अपना पैसा वापस लेने को लेकर स्थानीय लोगों ने सहारा इंडिया कार्यालय में किया हंगामा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सहारा इंडिया द्वारा लोगों का जमा पैसा तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी वापस न किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने सहारा इंडिया कार्यालय का घेराव किया।
सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में सहारा इंडिया के सभी खाताधारको ने सहारा इंडिया कार्यालय में एकत्रित होकर हंगामा किया। इस मौके पर जयेंद्र रमोला ने कहा कि सहारा इंडिया द्वारा बड़ी संख्या में लोगों से वर्षों से पैसा जमा करवाया अब जब लोग अपना पैसा वापस माँगने जाते हैं तो वह बार बार समय देकर टरकाने का काम करते रहे हैं । ऋषिकेश के स्थानीय निवासियों द्वारा बीमा कंपनी सहारा इंडिया पर उनके द्वारा एफडी और अन्य स्कीमों में जमा पैसा समय अवधि पूर्ण होने पर भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। सहारा इंडिया द्वारा किया गया कृत्य बिल्कुल भी माफ नहीं किया जाएगा। एक गरीब और मध्यम स्तरीय परिवार अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एफडी और बीमा जैसी भविष्य सुरक्षित स्कीमें करवाता है। जिससे वह भविष्य में अपने बच्चों की शादी, शिक्षा पर उपयोग करता है। लेकिन बीमा कंपनियों द्वारा ही जमाकर्ताओं के पैसे निश्चित अवधि में वापस ना किए जाने से लोग परेशान हैं।
रमोला ने बताया कि सहारा इंडिया का घेराव करने के दौरान सहारा इंडिया ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इस समस्या का निवारण कर जमाकर्ताओं के राशि का भुगतान करेंगे। घेराव करने वालों में पीड़ित अजय राजभर, बप्पी अधिकारी, राकेश वर्मा, मनीष कुमार, रोशन, परमेश्वर राजभर, राजेश शाह, पीयूष यादव, अरविंद शाह, राम यादव, राजू गुप्ता, मोहित कुमार, राजेश कुमार, हरिओम यादव, हरिंदर आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News