ऋषिकेश-मुनि की रेती पुलिस ने 650 ग्राम चरस के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बीती देर रात्रि मुनीकीरेती पुलिस तथा S.O.G द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही में 01 शातिर तस्कर को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर रविंद्र कुमार चमोली के पर्यवेक्षण में थाना मुनिकीरेती व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बीते देर सांय चेकिंग के दौरान अभियुक्त मुन्ना मिश्रा पुत्र उदयभान (उम्र 30 वर्ष) निवासी गली नंबर 15, वार्ड नंबर 04 शीशम झाड़ी थाना मुनिकीरेती को 650 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग 65000 रुपए) मुनिकीरेती के खारास्रोत पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। उचित कार्यवाही के बाद आज अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में रितेश शाह (प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती) देवराज शर्मा (प्रभारी S.O.G) उ.नि. योगेश पांडे (चौकी प्रभारी कैलाश गेट)उ.नि. लखपत बुटोला (S.O.G)हे.कां.(प्रो0) योगेंद्र सिंह (S.O.G)का. अरुण शर्मा, का0. हिमांशु चौधरी शामिल थे।
