ऋषिकेश- बनखंडी के चाचा-भतीजा की जल पुलिस और आपदा राहत दल ने बचाई जान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- त्रिवेणी घाट पर बनखंडी के रहने वाले दो युवक नहाते समय अनियंत्रित हो कर सीधे गंगा नदी में बहने लगे। लेकिन घाट पर तैनात जल पुलिस के जवान ने तुरंत नदी में कूदकर दोनों की जान बचा ली। दोनों युवको के नाम कविन सिंह और गजेंद्र सिंह दोनों बनखंडी के रहने वाले हैं और रिश्ते में चाचा भतीजे लगते हैं। जल पुलिस कर्मी विनोद सेमवाल का कहना है कि नदी में नहाते समय लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। आजकल गर्मी की वजह से पानी का फ्लो काफी तेज होता है। हम लोग अलर्ट थे इसलिए समय पर इनकी जान बच पायी। वही हरीश गुंसाई का कहना था थोड़ी देर हो जाती तो युवक बह जाते अनहोनी घटना हो सकती थी। लेकिन तीनों कर्मियों ने समय पर कूद कर जान बचा दी है। जल पुलिस की टीम में विनोद सेमवाल, हरीश गुंसाई और आपदा रहत दल की तरफ से धनवीर सिंह नेगी मौजूद थे। जिन्होंने दोनों युवकों को बचाने में मदद की दोनों युवकों को उनके चाचा के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीँ युवकों के परिजनों ने जल पुलिस और आपदा रहत दल का शुक्रिया अदा किया दोनों युवकों की जान बचाने के लिए।

%d bloggers like this:
Breaking News