ऋषिकेश- दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर में आज़ादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया मूवमेंट के तहत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूलों एवं इंस्टिट्यू के शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, लेमन रेस व बुक बैलेंस रेस की गतिविधियां आयोजित हुई।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय वायुसेना रिटायर्ड अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा पोखरियाल, उप-प्रधानाचार्या स्वाति पांडे, बीएड विभाग के डॉ. देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें अपनी आजादी का जश्न किसी ना किसी रूप में मनाना चाहिए और दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करके सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों के अंदर सकारात्मक उर्जा का संचार किया है। जिससे बच्चों में देशभक्ति का जज्बा पैदा होगा। इस प्रतियोगिता में दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दून ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट व निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन वॉलीबॉल का मैच डीआईपीएस एवं डीजीआई के बीच खेला गया जिसमें डीजीआई टीम ने 2-1 से मैच जीत लिया। इसके अलावा क्रिकेट मैच मे एनजीए और डीआईपीएस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें एनजीए के टीम कप्तान दिनेश पैन्यूली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 140 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं डीआईपीएस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में मात्र 104 रन ही बना पाए और एनजीए ने मैच 36 रन से जीत लिया। रस्साकशी में डीआईपीएस की ज्योति हाऊस ने डीआईपीएस की शिखा हाऊस टीम को हराकर फाइनल अपने नाम कियाl लेमन रेस में प्रथम स्थान शिक्षिका दीपिका थापा का रहा वहीं बुक बैलेंस रेस में शिक्षिका लक्ष्मी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

%d bloggers like this:
Breaking News