ऋषिकेश- भाजपा ने राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को बनाया उत्‍तराखंड का पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षक

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने चार विधानसभाओं में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है।
इसमें उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड रघुवर दास को सहपर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड भेजा गया है।
इसी के साथ मणिपु में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू तथा गोवा के लिए केंद्रीय कृषि एवं विज्ञान किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री एल मुरूगन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड मणिपुर और गोवा में उक्त पर्यवेक्षक पार्टी विधायकों से राय शुमारी कर विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News