ऋषिकेश- केदारनाथ आपदा में बिछड़े बच्चे और दादा आधारित फिल्म मशरूम अनटोल्ड स्टोरी शीघ्र दिखेगी पर्दे पर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वर्ष 2013 में केदारघाटी में आई आपदा में बिछड़े बच्चे और दादा को लेकर बनाई जा रही फिल्म मशरूम अनटोल्ड स्टोरी का निर्माण मई के पहले सप्ताह से किया जाएगा।
जो आगामी 2 महीने के अंदर पर्दे पर दिखाई देगी।
रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान फिल्म के डायरेक्टर अशोक बहल ने बताया कि उनके द्वारा बनाई जाने वाली फिल्म पूरी तरह पहाड़ की संस्कृति पर आधारित रहेगी। जिसमें एक बच्चे और दादा की भूमिका महत्वपूर्ण है। बच्चे की भूमिका प्रसिद्ध बाल कलाकार सनी पंवार निभा रहे है और दादा की भूमिका में वीरेंद्र सक्सेना रहेंगे। फिल्म का सार 2013 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान दादा और पोते का बिछड़ जाना है। अशोक बहल ने बताया कि उनकी शिक्षा-दीक्षा चंडीगढ़ में हुई है और वह मूलतः हरियाणा के रहने वाले हैं। जिनकी पहली फिल्म महेश भट्ट द्वारा निर्देशित डैडी रही है उसके बाद उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्म फरेब जिसमे शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रेम लाख साहब और अन्य कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। पत्रकार वार्ता में जयप्रकाश कंसवाल भी उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News