ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 50 पव्वे देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गठित टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान पुरानी चुंगी के पास से एक अभियुक्त को 50 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता वीरेंद्र कश्यप पुत्र राम गोपाल कश्यप निवासी गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश के रूप में हुआ है। पुलिस टीम में कांस्टेबल सतीश शर्मा, कांस्टेबल सोविन्दर शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News