ऋषिकेश- राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर में छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के विशेष आवासीय शिविर में स्वयंसेवी छात्रों ने शिव मंदिर के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों को प्लास्टिक से होने वाली हानि की जानकारी दी गई। स्वयं सेवी छात्रों ने जगह जगह फैली प्लास्टिक की थैली , प्लास्टिक के ग्लास, पॉलिथीन आदि लगभग 80किलो सूखा कचरा इक्कठा कर उसका निस्तारण किया।
बौद्धिक सत्र में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के प्रो. गौरव वाष्णेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर समाज में अपना विशेष महत्व रखता है। शिविर में आकर आपसी मैत्री भाव से रहते हुए समाज को जगाने का काम, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण आदि विषयो को लेकर समाज में जाग्रति फैलाना अहम है। विद्यालय के प्राचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि आपकी छोटी सी सेवा राष्ट्र को समृद्धि प्रदान कर सकती है ।
कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा समाज को समृद्ध शाली सरकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराने हेतु जन जागरण करना। इस अवसर पर गंगोत्री विद्या निकेतन हाई स्कूल के राम प्रसाद उनियाल, प्रमोद उनियाल, प्रो. गौरव वार्ष्णेय, कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह, कार्यक्रम समन्वयक ऋषिकेश परिक्षेत्र मनोज कुमार गुप्ता, अनमोल कश्यप, बलिराम, निशु, ओमकार, सुनिता, नाजिश,छवि, संजना आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News