ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 65 नये मरीज मिले,130 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए हैं। 130 मरीजों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 859 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सामने आए 65 नए मामलों में सर्वाधिक 22 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के 1, चंपावत के 10, नैनीताल 1, बागेश्वर 3, पिथौरागढ़ 1, हरिद्वार के 6, पौड़ी के 3, ऊधमसिंह नगर में 5, चमोली 5, रुद्रप्रयाग 5, तिहारी 2, उत्तरकाशी के 1 मामले शामिल हैं। बुधवार को 130 को मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 859 एक्टिव केस हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News