ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 47 नये मरीज मिले,38 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। 38 मरीजों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 928 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सामने आए 47 नए मामलों में सर्वाधिक 22 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के छह, चंपावत के एक, हरिद्वार के तीन, नैनीताल के दस, पौड़ी के दो, ऊधमसिंह नगर में एक और उत्तरकाशी के दो मामले शामिल हैं। बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को 38 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 928 एक्टिव केस हैं, जिनमें से सर्वाधिक 330 केस देहरादून के हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News