ऋषिकेश- देहरादून मे सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले तीन शातिर अपराधी माल सहित गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एसओजी देहात व थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा सेलाकुई के सर्राफा व्यापारी से लूट करने वाले बिजनौर जनपद के तीन शातिर अभियुक्त को लूटी गई ज्वेलरी, नगदी एवं घटना मे प्रयुक्त तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बीते 18 फरवरी को रात्रि थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई थी कि सेलाकुई बाजार में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान पर अज्ञात बदमाश तमंचे के बल पर सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट कर ज्वेलरी एवं नकदी लूट कर फरार हो गए हैं। सूचना पर तत्काल थाना सेलाकुई एवं नजदीकी थानों की फोर्स घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में लग गए। पीड़ित मुस्तकीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी वेलकम ज्वेलर्स मेन रोड निकट रहमानी डाक्टर सेलाकुई सर्राफा व्यापारी की लिखित तहरीर पर तत्काल अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया व घटना की सूचना उजच्चाधिकारीगण को दी गयी। घटना के अनावरण हेतु नियुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आए तीनों अभियुक्तों मिथुन उर्फ बादल, जौनी कुमार एवं रंजीत उर्फ प्रधान को घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकल नम्बर UP20BM-2219 सुपर स्प्लेंडर के घटना मे लूटे गये जेवरात, नगदी, तथा घटना मे प्रयुक्त तमंचा 312 बोर मय दो जिन्दा कारतूस के साथ मुखबिर की सूचना पर धूलकोट तिराहा सेलाकुई से गिरफ्तार कर घटना का कुशल अनावरण किया गया। अभियुक्त गण के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। घटना के कुशल अनावरण करने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अनावरण करता पुलिस टीम को 5000 रुपए इनाम देने की घोषणा की गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News