ऋषिकेश- लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से कोविड-19 में जनता को सहयोग करने व विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने कहा कि गत दिसंबर व जनबरी माह में कोविड के सर्वोच्च पीक समय में भी पुलिस की भूमिका बहुत जिम्मेदारी वाली रही है। कोतवाल रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस ने आम नागरिक व व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी। इसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। इसी के दृष्टिगत लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा शहर कोतवाल रवि कुमार सैनी सहित एसएसआई डीपी काला ,, उत्तम रमोला , अरुण त्यागी, नवनीत सिंह नेगी , कमल जोशी व गौरव पाठक को प्रशस्ति पत्र व शाल उडाकर सम्मानित किया गया। नगर कोतवाल रवि कुमार सैनी का व्यवहार व्यापारी व आमजन के साथ भी अत्यंत सोहार्दपूर्ण है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जगमीत सिंह, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पवन शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष महेश किंगर, अंकित कालड़ा, नवीन गांधी,आशु डंग,प्रदीप गुप्ता,कृष्णा कालरा, अंकित कालरा, शिवम अग्रवाल, रोहन खुराना , योगेश कालरा, किशोर मेहरा, विनीत चावला आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News