ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 271 नये मरीज मिले, 1422 मरीज स्वस्थ हुए 4 की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून । उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना से चार मरीजों की मौत हुई और संक्रमण के 271 नए मामले मिले। सभी संक्रमित मरीजों की मौत देहरादून जिले में हुई है। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में दो मरीजों ने दम तोड़ा, जबकि मिलिट्री अस्पताल व एम्स ऋषिकेश में एक-एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है। आज कोरोना के 1422 पुराने मरीज ठीक हुए। वायरस का संक्रमण दर 1.75 फीसद रहा।
इस साल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 89237 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। इनमें से 82117 (92.02 फीसद) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 443 है। देहरादून में सबसे अधिक 1752 एक्टिव केस हैं। जबकि पौड़ी में 605, चंपावत में 468 व हरिद्वार में 304 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल अब तक 246 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग—अलग लैबों से 15 हजार 453 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 271 मामलों में जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और 15182 की निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 147 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 24, चमोली में 23, नैनीताल में 22, पौड़ी में 13, रुद्रप्रयाग में 11, ऊधमसिंहनगर व अल्मोडा में नौ—नौ, बागेश्वर में चार, पिथौरागढ़ व टिहरी में तीन—तीन, चंपावत में दो व उत्तरकाशी में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इधर, विभिन्न जिलों से आज 15453 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News