ऋषिकेश- उत्तराखंड राज्य के निर्माण से सवारने तक का कार्य भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है – बलराज पासी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल के समर्थन में पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण से लेकर और सवारने तक का कार्य भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा अनेक जन उपयोगी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के निर्माण और विकास की गाथा का उल्लेख करते हुए कहा है कि भाजपा आम जन समुदाय की पार्टी है, पार्टी किसी भी व्यक्ति को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा सकती है यहां लोकतंत्र का सम्मान होता है। उन्होंने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को लूटने का कार्य किया हैl
पूर्व सांसद पासी ने कहा कि उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड के निर्माण के कारण उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्रों में जहां लोगों के आवागमन में आसानी होगी वही यहां का पर्यटन भी बढ़ेगा मिलेगा जिसके कारण देश और दुनिया के लोग उत्तराखंड में धार्मिक एवं तीर्थाटन के दृष्टि से पहुंचेंगे जिसका लाभ उत्तराखंड के जनमानस को होगा। एक समय था जब देहरादून से दिल्ली पहुंचने के लिए 10 घंटे लगते थे परंतु केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के सहयोग से ऐसे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है जिसमें ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंचा जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा है कि आज देश विकास के मापदंड की नई ऊंचाइयां छू रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, अनेकों ऐसी योजनाएं संचालित की गई है जो जन कल्याण के लिए वरदान साबित हो रही है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार के सहयोग से ऋषिकेश के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं l उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीता कर विधानसभा मे भेजें ताकि ऋषिकेश का और अधिक सामग्र गति से विकास हो सके। उन्होंने कहा है कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी के भूमाफिया चुनाव मैदान में हैं और दूसरी तरफ 15 सालों से ऋषिकेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वाले प्रत्याशी, निर्णय जनता को करना है । इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने अपने संबोधन मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता,डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान पोखरियाल, देवेंद्र नेगी, विधानसभा के प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी, विधानसभा की सह प्रभारी पूनम चौधरी, संजय शास्त्री, जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल, राजीव जैन, सरोज डिमरी,हरीश तिवाड़ी मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, कमलेश उनियाल, नरेंद्र रावत, नरेंद्र ठाकुर, श्रवण कुमार, राम बहादुर छेत्री, चमन पोखरियाल राजेश दिवाकर, आदि सहित अनेक प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थेl कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने किया।

%d bloggers like this:
Breaking News