ऋषिकेश- भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल का चुनाव अभियान हुआ तेज, सब्जी मंडी, रेलवे रोड,अमित ग्राम, रायवाला मालवीय नगर आदि क्षेत्रों मे किया जनसंपर्क

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -ऋषिकेश विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने जनसंपर्क का प्रारंभ रेलवे रोड स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा के सब्जी मंडी, अमित ग्राम, रायवाला,रेलवे रोड ,प्रेम प्लाजा, मालवीय नगर, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की है।
जनसंपर्क के दौरान अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश के ग्रामीण एवं शहर के हर क्षेत्र मे अभूतपूर्व विकास हुआ है, इतना ही नहीं हर सुख दुख में परिवार के सदस्य के तरह जनता के बीच में खड़े रहे हैं। कोरोना काल के दौरान हजारों जरूरतमंदों को हर प्रकार से सहयोग किया ताकि प्रत्येक व्यक्ति सम्मान के साथ खड़ा रह सके। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम ऐसे जनप्रतिनिधि को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजें जो वास्तव में ऋषिकेश के समग्र विकास की सोच रखते हैं।
उन्होंने कहा कि एक तरफ वह लोग खड़े हैं जो क्षेत्रवाद, जातिवाद, धर्म के आधार पर वोटों की सौदेबाजी कर रहे हैं और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर वह स्वयं खड़े हैं। जिन्होंने विगत 5 वर्षों में ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक जनता की सेवा की और क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य किए।
आज ऐसे भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जो भू-माफिया हैं जिनके ऊपर आज भी केस दर्ज है। जनता को विचार करना चाहिए कि वह कैसे प्रत्याशी को मतदान देकर विजयी बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश का माथा दुनिया के सामने ऊंचा किया है।
राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, देश की अस्मिता और स्वाभिमान को बचाए रखा। अग्रवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि विकास और राष्ट्रवाद के सोच के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएं। इस दौरान
ई रिक्शा यूनियन ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रवीन रावत ने प्रेम प्लाजा नंदू फार्म में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की एवं भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल को अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर संजय शास्त्री,दिनेश सती,विनोद मिश्रा,सुरेंद्र चौहान,रीना शर्मा,सोनू प्रभाकर, प्रदीप कोहली,संदीप खुराना दीपक धमीजा,जयंत किशोर शर्मा,सुमित पवार,विपिन पंत,वीरेंद्र रमोला,हरीश रतूड़ी,महेश सेमवाल आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News