ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 624 नये मरीज मिले, 4062 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य मे नए मामलों में कुछ राहत है। आज 624 नये मामले सामने आये हैं,और राज्य में आज 2 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। राज्य में आज 4062 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं,राज्य मे कुल एक्टिव केस 12239 हो गए हैं।
वहीं 2 संक्रमितों की मौत इस संक्रमण से हुई है। देखिये हैल्थ बुलेटिन मे अपने जिले का हाल।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में 78, बागेश्वर में 8, चमोली में 8, चंपावत में 4, देहरादून में 193, हरिद्वार में 63, नैनीताल में 49, पौड़ी में 55, पिथौरागढ़ में 10, रुद्रप्रयाग में 37, टिहरी में 8, उधम सिंह नगर में 92 और उत्तरकाशी में 19 मामले सामने आये हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News