ऋषिकेश- मतदाताओ को जागरूक करने के लिए स्पेशल बस पहूँची ऋषिकेश विधानसभा के खदरी गाँव
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- खदरी खड़क माफ में एसआरएस फाउंडेशन के द्वारा इंडिगो गेट स्मार्ट बस के अंतर्गत और महिला सशक्तिकरण एवं बालविकास विभाग की ओर से विधानसभा चुनाव के चलते मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
सोमवार को खदरी के लक्कड़ घाट में मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न प्रकार के स्लोगन व विडियो के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। रैली में श्यामपुर, रायवाला, बापू ग्राम, गुमानीवाला की 100 बीएलओ में उपस्थित रही। इंडिगो गेट स्मार्ट बस के माध्यम से लोगों को 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को एकत्रित करके उनको रैली के माध्यम से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से और इंडिगो गेट स्मार्ट बस में वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर बीएलओ दीपा रावत ने कहा कि नाटक ऐसा दर्पण है जिसके माध्यम से लोगों में वोट करने के लिए जागरूकता लाई जा सकती है। व
जागरूकता अभियान में सामान्य प्रेक्षक व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जन जागरूकता वाहनों को रवाना किया। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। मौके पर एसआरएस फाउंडेशन के कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर विकास, दीपा रावत, विमला रयाल, उषा थपलियाल,सपना भट्ट,चंद्रकला सुमन, उर्मिला गैरोला, राजेश्वरी देवी,सरोजिनी,नीलम,वन्दना,किरन, सुलोचना, लक्ष्मी, इशिता, सीता , विजयलक्ष्मी, सुशीला, विमला आदि उपस्थित रहे।
