ऋषिकेश- सोमवार 7 फरवरी को हरिद्वार लोकसभा की विभिन्न विधानसभाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 फरवरी को हरिद्वार लोकसभा की विभिन्न विधानसभाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगेl
उन्होंने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा में 4 स्थानों पर वर्चुअल सभाएं होगी जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया हैl ऋषिकेश विधानसभा में भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश, साईं वेडिंग प्वाइंट हरिपुर ऋषिकेश, राणा फार्म श्यामपुर ऋषिकेश, हॉकी मैदान आईडीपीएल ऋषिकेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अग्रवाल ने कहा है कि 7 फरवरी अपराहन 12:30 बजे उपरोक्त सभी स्थानों पर कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे l उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या पहुंचने का आह्वान भी किया l
