ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 585 नये मरीज मिले,1447 मरीज स्वस्थ हुए 9 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राज्य में कोरोना का कहर जारी है,राज्य मे मौतौ के मामले भी बढ़ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज राज्य मे नए मामलों में कुछ राहत है आज 585 नये मामले सामने आये हैं, और राज्य में आज 9 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
राज्य में आज 1447 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं,राज्य मे कुल एक्टिव केस 15712 हो गए हैं। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.36 प्रतिशत है। रिकवरी रेट वर्तमान में 78.05 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में 05, बागेश्वर में 06, चमोली में 54, चंपावत में 03, देहरादून में 274, हरिद्वार में 64, नैनीताल में 28, पौड़ी में 21, पिथौरागढ़ में 33, रुद्रप्रयाग में 38, टिहरी गढ़वाल में 16, उधम सिंह नगर में 16, उत्तरकाशी में 27 मरीज मिले हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News